फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसा: जलालाबाद में पलटी अनियंत्रित बस, तीन लोगों की मौके पर मौत, 37 से ज्यादा जख्मी

Tue, 10 May 2022 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद

सार

जख्मियों का कहना है कि ओवरस्पीड बस को कंट्रोल नहीं कर पाने पर चालक चलती बस से खुद कूद गया। बस कंडक्टर मौके से फरार हो गया। बस में स्कूल और कॉलेज की छात्र व छात्राएं भी थीं। बस में बैठने की क्षमता तीस लोगों की थी जबकि इसमें पचास लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद में मंडी रोडावाली और जलालाबाद के बीच गांव कटियांवाली के नजदीक सवारियों से खचाखच भरी एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई और खेतों में जाकर गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 37 लोग जख्मी हुए हैं। कई जख्मियों को स्थानीय अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। जिनकी हालत नाजुक थी, उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद से वैरोका लिंक रोड पर गांव अरनीवाला (कट्टियां वाला) के पास कल्लरां वाला पुल के समीप मंगलवार सुबह दस बजे सवारियों से खचाखच भरी तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई और सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में लवजोत कौर (18) पुत्री छिंदर सिंह, सुनीता रानी (18) पुत्री छिंदर सिंह और कृष्ण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क अरनीवाला (कट्टियांवाला) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार रमनदीप सिंह, मनदीप कौर, ऊशा रानी, दरिया बाई, लाभ सिंह, पूनम राणी, गुरदीप सिंह, सुनीता राणी, सनमप्रीत, सवाती, सोनम, मलकीत सिंह,सुनीत, मनजीत कौर, कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह, कमलदीप, कोमल राणी, काजल,गुरदीप सिंह, संदीप कुमार, सोनिका, नानक सिंह,लवप्रीत, प्रवीन, करनैल सिंह, प्रिंस कौर, किरन कौर, साजिया, जसविंदर कौर, राजप्रीत कौर गंभीर जख्मी हो गए। इनमें से चार गंभीर जख्मियों को फाजिल्का तथा आठ को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जबकि शेष 25 घायलों का उपचार जलालाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहा है। 

जख्मियों का कहना है कि ओवरस्पीड बस को कंट्रोल नहीं कर पाने पर चालक चलती बस से खुद कूद गया। बस कंडक्टर मौके से फरार हो गया। बस में स्कूल और कॉलेज की छात्र व छात्राएं भी थीं। बस में बैठने की क्षमता तीस लोगों की थी जबकि इसमें पचास लोग सवार थे। बस में कुछ लोग बैठे थे और ज्यादातर खड़े थे। बस की रफ्तार तेज थी, जो चालक से नियंत्रित नहीं हो सकी। उधर, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज जख्मियों का हाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि मिनी बस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। 37 लोग जख्मी हुए हैं।  उन्होंने बताया कि बस चालक अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें