फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बैराज बांध विस्थापित, लंबे समय से कर रहे रोजगार की मांग

Tue, 10 May 2022 08:23 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

बुजुर्गों के परिवार बैराज विस्थापित हैं, जिनकी जमीन बांध प्रशासन ने एक वायर की थी और बदले में इन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कुछ लोगों को रोजगार मिलने के बाद कई परिवार ऐसे हैं जिनके आज तक रोजगार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े दोनों बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से परिवार के लिए रोजगार की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे बैराज औषधि परिवारों के दो बुजुर्ग पठानकोट में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़ने वालों में 85 वर्षीय शर्म सिंह और 79 वर्षीय कुलविंदर सिंह हैं।

विज्ञापन


दोनों बुजुर्ग इससे पहले डीसी दफ्तर माधवपुर शाहपुर कंडी में भी कई कई दिन टावरों पर बिता चुके हैं। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि दो बजे उक्त दोनों बुजुर्ग टावर पर चढ़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। टावर के नीचे भारी पुलिस बल मौजूद है लेकिन दोनों नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना डिवीजन नंबर 1 एसएचओ मनजीत कौर भी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

यह परिवार बैराज विस्थापित है, जिनकी जमीन बांध प्रशासन ने एक वायर की थी और बदले में इन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कुछ लोगों को रोजगार मिलने के बाद कई परिवार ऐसे हैं जिनके आज तक रोजगार नहीं मिल पाया। वहीं बैराज बांध विस्थापितों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से जाली लोगों को रोजगार दिया गया और जो लोग इसके पात्र थे उनको रोजगार नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बैराज बांध विस्थापित यूनियन प्रधान दयाल सिंह का कहना है कि दोनों बुजुर्ग इस मांग पर अड़े हैं कि जब तक उनके परिवारों में से किसी एक व्यक्ति को रोजगार नहीं मिलता, वह टावर पर डटे रहेंगे। इसके लिए उन्हें जान भी देनी पड़ेगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें