फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: फिरोजपुर के जीरा से शुरू हुई सुखबीर बादल की 'गल पंजाब दी' मुहिम, बड़ा एलान भी किया

Wed, 18 Aug 2021 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में एलान किया था कि वह पूरे पंजाब का 100 दिवसीय दौरा करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा के जरिए गांव व हर कस्बे तक जाया जाएगा। बुधवार को इसकी शुरुआत फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र से हो गई है। 
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बुधवार को ‘गल पंजाब दी’ मुहिम की शुरुआत जीरा हलके के गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेक कर की है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में अकाली की सत्ता आते ही जीरा हलके के कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को जेल भेजेंगे। सुखबीर ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक हलके में पहुंचकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार लोगों के समक्ष बेनकाब करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीरा के लोग कांग्रेस विधायक कुलबीर से काफी परेशान हैं, उनकी सरकार आते ही इन्हें जेल भेजेंगे। सुखबीर ने जीरा हलके से अकाली दल की तरफ से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर अकाली नेता हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना को चुनाव मैदान में उतारने के बजाय पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों को यहां से चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।

मिन्ना खड़ी करेंगे सेखों के लिए कई मुश्किलें
सियासी जानकारों का कहना है कि जीरा हलके में पिछले कई सालों से हरि सिंह जीरा अकाली दल की सीट से चुनाव लड़ते आए हैं और तीन बार चुनाव भी जीते हैं। हरि सिंह की मृत्यु के बाद अकाली दल ने इस बार उनके बेटे अवतार सिंह मिन्ना को जीरा से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने के बजाय जनमेजा सिंह सेखों को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद से ही मिन्ना ने बगावत शुरू कर दी और आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर डाली।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि अकाली दल ने फिरोजपुर जिले के विधानसभा हलकों में किस प्रकार प्रत्याशियों की घोषणा की है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जबकि सेखों फिरोजपुर शहरी हलके से कई बार चुनाव लड़े हैं और जीते भी हैं।

फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां से चुनाव लड़ते तो कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कड़ा मुकाबला होता। यहां से गुरुहरसहाए निवासी मंटू वोहरा को उम्मीदवार घोषित किया है। जीरा हलके में सेखों की प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है। यहां से मिन्ना आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें