फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी जीप, हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Tue, 21 Feb 2023 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

जानकारी के अनुसार जसमत सिंह (36) पुत्र धीरजपाल सिंह निवासी इस्लाम वाला मलोट की तरफ से अपनी जीप में अपनी पत्नी रुपिन्दर कौर और 15 साल के बेटे अभी के साथ आ रहा था। जब वह अपने गांव के बस अड्डे के पास पहुंचा तो उसकी जीप अनियंत्रित होकर दूसरी साइड पर जा कर गंग कैनाल में गिर गई।
विज्ञापन
फाजिल्का में हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का में अरनीवाला रोड पर गांव इस्लाम वाला के बस अड्डे पर पड़ते पुल के पास एक तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में जीप सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे को ग्रामीणों ने बचा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसमत सिंह (36) पुत्र धीरजपाल सिंह निवासी इस्लाम वाला मलोट की तरफ से अपनी जीप में अपनी पत्नी रुपिन्दर कौर और 15 साल के बेटे अभी के साथ आ रहा था। जब वह अपने गांव के बस अड्डे के पास पहुंचा तो उसकी जीप अनियंत्रित होकर दूसरी साइड पर जा कर गंग कैनाल में गिर गई। जसमत सिंह का बेटा अभी नहर में बुर्जी के साथ जा गिरा। बुर्जी की सपोर्ट मिल जाने के कारण वह बच गया। गांव के नौजवानों ने नहर में डूबे पति पत्नी की तलाश की। करीब आधे घंटे बाद में दोनों को जीप समेत नहर में से निकाल लिया। दोनों को फाजिल्का अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें