फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस के साथी टीनू को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, 1.97 लाख की ड्रग मनी व हथियार बरामद

Wed, 03 Jul 2024 10:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के चर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर टीनू को पुलिस कस्टडी से भगाने में मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी भी पकड़े गए हैं। आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर टीनू को पुलिस कस्टडी के दौरान भगाने में मदद करने वाले आरोपी को उसके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस टीनू को आरोपी ने भगाने की कोशिश की थी, वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी नजदीकी साथी है। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को सीआईए की टीम ने घरों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम हेरोइन, 1.97 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ साथ एक मैग्जीन और दस कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना जमालपुर में बाजीगर बस्ती स्थित प्रीत नगर निवासी ईशर सिंह, गगन नगर निवासी राजवीर सिंह और गांव खासी कलां निवासी राजवीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम गांव खासी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं और नशा तस्करी का कारोबार भी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजवीर के घर छापामारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हेरोइन, नकदी के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। नशापूर्ति के लिए ही आरोपी दो नंबर के कारोबार करते थे। आरोपी राजवीर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी साथी टीनू को पंजाब पुलिस की कस्टडी में भगाने से मदद की थी। 
विज्ञापन


आरोपी टीनू सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। जब वह पुलिस कस्टडी में फरार हुआ था, तो जिस गाड़ी में आरोपी गया था, वह गाड़ी आरोपी राजवीर ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पिछले रिकॉर्ड का पता लगाने में जुटी है और साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किन तस्करों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें