फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar By Elelction: मुख्यमंत्री मान का रोड शो, लोगों से बोले- भगत को आप जिताओ, मंत्री मैं बनाऊंगा

Wed, 03 Jul 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए जालंधर में डेरा डाले हुए हैं। वह आप प्रत्याशी महेंद्र भगत के लिए एक के बाद एक रोड शो कर विरोधियों पर हमलावर हैं। 
विज्ञापन
जालंधर में रोड शो के दौरान सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को फिर से रोड शो निकाला। उन्होंने आप प्रत्याशी महेंद्र भगत के लिए प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। रोड शो के दौरान सीएम मान ने कहा कि भगत को जिताकर विधानसभा भेजो, मंत्री मैं बना दूंगा। पश्चिम हलके के नकोदर चौक मेन रोड पर स्थित अवतार नगर वार्ड नंबर 33 में ये रोड शो निकाला गया। सीएम मान ने कहा कि बाकी पार्टियों के उम्मीदवार तरस रहे हैं कि उन्हें कोई तो हार पहना दे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो नेताओं पर पार्टी ने वेस्ट हलके में गलत भरोसा कर लिया। मगर एक को लोगों ने कुछ दिन पहले फ्री कर दिया और दूसरे को 14 जुलाई को लोगों ने कर देंगे। विपक्ष के नेता बाहर का तापमान देख कर घर से निकलते हैं। 
पैसा कमाना होता तो मैं राजनीति में नहीं आता
सीएम मान ने रोड शो में कहा कि मैं कॉमेडी करता था, एक एक शो के 70-70 लाख रुपए लेता था। अगर पैसे कमाने होते तो कभी राजनीति में नहीं आता। मगर मैं लोगों की सेवा करना आया हूं। मुझ पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का इल्जाम नहीं है। विपक्ष के नेताओं के सपने में भी आज भगवंत सिंह मान आ रहे हैं। 
विज्ञापन


लोगों के 60 लाख बचाए
सीएम मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने ही राज्य में इतने टोल प्लाजा बनवाए थे, लेकिन हमने लोगों का रोजाना 60 लाख बचाया है, सिर्फ टोल प्लाजा बंद करके। अगर विपक्ष जीत भी जाता है तो काम फिर भी मुझे ही करना होगा।

शीतल अंगुराल को किया चैलेंज
रोड शो के दौरान सीएम ने शीतल अंगुराल को चैलेंज करते हुए कहा तुम नहीं बचोगे, तुम्हें जेल दिखाई दे रही है। इससे पहले शीतल अंगुराल ने भगवंत मान की बहन पर भ्रष्टाचर का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा के जरिए पैसा ले रही हैं। इस बात का सबूत वह 5 जुलाई को सार्वजनिक करेंगे। मान ने कहा कि पांच ही क्यों अभी करो, जो करना है करो। तुम्हें जेल दिखाई दे रही है इसलिए चिल्ला रहे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें