पटियाला के थाना जुल्कां के इलाके में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। कृष्ण चंद निवासी गांव उधेपुरा दीवानवाला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पारस मोटरसाइकिल पर गांव नवां बहादुरगढ़ के नजदीक कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास से जा रहा था। इसी बीच एक अन्य मोटरसाइकिल सवार संजू निवासी गांव दूदीमाजरा ने उसे टक्कर मार दी। पारस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं, थाना जुल्कां के इलाके में बुजुर्ग मोहन सिंह निवासी गांव रोहड जंगीर सुबह साढ़े सात बजे अपनी मोटरसाइकिल रेहडी पर गांव हरीगढ़ के पास टी प्वाइंट से गुजर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनकी जान चली गई।
थाना बख्शीवाला के इलाके में सुखजिंदर सिंह रिश्तेदार की बेटी रमनदीप कौर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव रखड़ा के पास से जा रहा था। तेज रफ्तार कार के चालक जश्नप्रीत सिंह निवासी गांव बठोई खुर्द ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुखजिंदर सिंह की मौत हो गई व रमनदीप कौर घायल हो गई।
थाना अनाज मंडी के इलाके में युवक सुखवीर सिंह दोस्त आशीष कुमार के साथ कार में संगरूर रोड पर गांव हसनपुर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से कट मारी। बचाव करते हुए कार का संतुलन बिगड़ने से बिजली के खंबे से जा टकराई। हादसे में आशीष कुमार की मौत हो गई।
थाना पातड़ां के इलाके में बुजुर्ग सीता राम स्कूटरी पर सवार होकर जा रहा था। अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे सीता राम की मौत हो गई। थाना बनूड़ के एरिया में स्कूटरी पर सवार परविंदर कौर नाम की महिला गांव जंगपुरा के नजदीक से गुजर रही थी। तेज रफ्तार गाड़ी चालक प्रदीप सिंह ने टक्कर मारी। हादसे में परविंदर कौर की मौत हो गई।