राज्यपाल से बैठक का समय मिलने पर धरना उठाया गया है। वन रैंक वन पेंशन की मांग की जा रही है। पूर्व सैनिक एसपी गोसल और कपिल देव आदि ने कहा कि 10 महीने से पूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चित काल के लिए धरना दे रहे हैं।
पंजाब के राजपुरा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों ने धरना देकर शंभू रेलवे ट्रैक को 12 घंटे के लिए जाम कर दिया। इस दौरान करीब 143 ट्रेनें प्रभावित हुईं। सुबह चार बजे करीब 250 पूर्व सैनिक ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ बैठक का समय मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक एसपी गोसल और कपिल देव आदि ने कहा कि 10 महीने से पूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चित काल के लिए धरना दे रहे हैं। तहसीलदार, डीसी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, गृह मंत्री समेत कई को मांगपत्र सौंपे हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार को 25 नवंबर तक का समय दिया था। देशभर से दो लाख पूर्व सैनिकों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करना था, लेकिन सरकार ने सैनिकों को वहां पहुंचने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते उन्हें को शंभू रेलवे स्टेशन पर बैठना पड़ा हैं।
विज्ञापन
देर शाम एडीजीपी मुखविंदर छीना के नेतृत्व में धरना समाप्त हुआ
सुबह 4 बजे से शंभू रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बैठे पूर्व सैनिकों ने देर शाम एडीजीपी मुखविंदर छीना के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी सहित पूरे प्रशासन से लंबी बातचीत के बाद अपना धरना खत्म कर दिया। पूर्व सैनिकों से लंबी बातचीत हुई और देर शाम करीब 5.30 बजे स्थानीय प्रशासन पूर्व सैनिकों को समझाने में सफल रहा और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।