फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनो ने किया धोखा: पंजाब के NRI की करोड़ों की जमीन धोखे से बेची, सीएम दरबार पहुंचा था मामला, अब दो पर केस

Thu, 29 Aug 2024 09:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एनआरआई मरवाहा परिवार की करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन को रिश्तेदारों ने धोखे से बेच दिया। मामले की जांच के बाद डीसी के आदेश पर पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एनआरआई की जमीन को धोखे से बेच दिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एक एनआरआई से उसके अपने रिश्तेदारों ने ही धोखा किया। रिश्तेदारों ने धोखे से एनआरआई की करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा कर दिया। नकोदर रोड रेलवे फाटक के पास मरवाहा परिवार की करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन को धोखे से बेचने के मामले में परिवार के दो लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित के सीएम दरबार में पहुंचने के बाद डीसी कपूरथला के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता रवि कुमार पुरी निवासी जालंधर ने बताया कि मरवाहा परिवार उनके रिश्तेदार हैं जो एनआरआई हैं। उनकी नकोदर रोड रेलवे फाटक के पास जमीन की तकसीम के बाद नक्शा भी उनके नाम पर दर्ज है। इस करोड़ों रुपये की भूमि का राजस्व विभाग में इंतकाल भी दर्ज है। साजिशन अशोक मरवाहा और सोनू मरवाहा ने कथित लैंड माफिया और तहसीलदार के साथ मिलीभगत करके गैरकानूनी तरीके से एक रिपोर्ट बनाकर उक्त जमीन का इंतकाल खारिज कर दिया था। 

उन्हें पता लगा है कि अशोक के पिता के हिस्से करीब 42 मरले जमीन आई थी। अशोक के हिस्से तकरीबन 12 मरले जगह ही आई है, लेकिन वह अपने हिस्से से काफी ज्यादा जमीन बेच चुका है। उन्हें यह भी शक है कि इसके अलावा और भी जमीन इन दोनों की ओर से बेची गई है। रवि ने बताया कि उक्त मामला काफी लंबे समय से राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जांच के लिए पड़ा था। बीते दिनों उन्होंने यह मामला पंजाब के सीएम पंजाब भगवंत मान के ध्यान में लाया। उन्होंने डीसी कपूरथला को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के बाद डीसी ने अशोक मरवाहा व सोनू मरवाहा के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धोखे से बेची करोड़ों की संपत्ति
शिकायतकर्ता रवि ने यह भी बताया कि 28 जुलाई 2011 इंतकाल नंबर 30139, 27 अप्रैल 2012 इंतकाल नंबर 30605 व 30606, 27 सितंबर 2012 इंतकाल नंबर 30841, 30 जून 2015 इंतकाल नंबर 32435, 5 जुलाई 2021 इंतकाल नंबर 36765, 3 जनवरी 2022 इंतकाल नंबर 37064, 5 जनवरी 2022 इंतकाल नंबर 37099, 20 जनवरी 2022 इंतकाल नंबर 37100 व 37101 यह सभी संपत्तियां आरोपी अशोक की ओर से बेची गई हैं। इसने साजिशन करोड़ों रुपए की जमीन धोखाधड़ी करके बेची हैं और अदालत के आदेश का भी उल्लंघन किया है। लैंड माफिया को पावर ऑफ अटॉर्नी भी दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें