फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में बेहोश महिला के साथ की नापाक करतूत

Wed, 12 Jun 2013 01:53 AM IST
गुरदासपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर के अरोड़ा अस्पताल के कर्मचारी ने सुबह आईसीयू में भर्ती एक विवाहिता से बेहोशी की हालत में दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने पर महिला को होश आ गया, जिस पर उसने शोर मचा दिया। घटना सुबह 3:25 बजे की है, तब आईसीयू में एक और मरीज दाखिल था। घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी में हुई है।
विज्ञापन


शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की गई, परंतु बाद में महिला के परिजनों का आक्रामक रुख देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी(डी) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल के कर्मचारी संदीप कुमार निवासी डुगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अस्पताल के मालिक डॉ. रजनीश अरोड़ा ने बताया कि संदीप पिछले सात साल से अस्पताल में काम कर रहा था, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाएंगे।

पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़ित सिर में चोट लगी होने की वजह से अस्पताल में दाखिल हुई थी। उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें