फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व की बात: भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने गए रेल कोच फैक्टरी के खिलाड़ी प्रदीप सिंह, बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ी

Mon, 16 May 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

रेल कोच फैक्टरी के हॉकी कोच देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह एक अच्छा फॉरवर्ड खिलाड़ी है और भारत की टीम को जीत दिलाने का दम रखता है।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के खिलाड़ी प्रदीप सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुना गया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 23 मई से एक जून तक होने वाले एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं। 

विज्ञापन


रेल कोच फैक्टरी के हॉकी कोच देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह एक अच्छा फॉरवर्ड खिलाड़ी है और भारत की टीम को जीत दिलाने का दम रखता है। कोच ने बताया कि आरसीएफ की ओर से प्रदीप सिंह ने अतीत में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। कोच ने कहा कि प्रदीप एक मेहनती खिलाड़ी है और वह हमेशा अपने खेल पर फोकस करता है। उम्मीद है कि प्रदीप इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा। 

प्रदीप के भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने जाने पर रेल कोच फैक्टरी के खिलाड़ियों में उत्साह है। इस पर आरसीएफ खेल संघ के अधिकारियों ने प्रदीप को बधाई भी दी है। यहां पर बता दें कि रेल कोच फैक्ट्री की महिला खिलाड़ी ने विश्व स्तर पर रेल कोच फैक्ट्री का नाम रोशन किया है। रेल कोच फैक्ट्री की महिला खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, अमनदीप कौर नवजोत कौर व अन्य कई खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें