पंजाब में सियासी पारा बढ़ने लगा है। पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद जुलाई के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाने के पार्टी हाईकमान के एलान के बाद जहां प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने अरविंद केजरीवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद विवाद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई दी। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
आमने-सामने: आप का आरोप-कैप्टन ने केजरीवाल को प्रेस कांफ्रेंस से मना किया, कैप्टन की सफाई-एकदम झूठ है
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पंजाब में सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दोपहर एक बजे पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस करने का एलान किया। इसके बाद पार्टी की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहीं अरविंद केजरीवाल को प्रेस कांफ्रेंस न करने देने के विवाद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफाई दी।
पढ़ें पूरी खबर...
सियासी हलचल : पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी
पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद जुलाई के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाने के पार्टी हाईकमान के एलान के बाद प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। खासतौर पर कैप्टन खेमा पिछले हफ्ते से काफी चिंता में दिखाई दे रहा है, जब से कैप्टन तीन सदस्यीय कमेटी से नई दिल्ली में बातचीत करके लौटे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब : मेडिकल ऑक्सीजन के लिए लगेंगे 75 पीएसए प्लांट, तय समय में काम की हिदायत
कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जुलाई के अंत तक 75 और प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
पटियाला में दो महिलाओं ने स्कूटी के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटा, इलाज के दौरान मौत
पटियाला जिले में एक महीने के दौरान दूसरी बार बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पातड़ां में कुत्ते को गोली मारने की घटना के बाद अब थाना सिविल लाइन के अधीन न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में दो महिलाओं ने अपनी स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ते को बांध कर घसीटा। इस दौरान कुत्ते की मौत हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
कार्रवाई: किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस
चंडीगढ़ में शनिवार को राजभवन कूच करते किसानों का समर्थन करने दिल्ली हिंसा का आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना भी पहुंचा था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिधाना की एक तस्वीर भी सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर...