फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिप्पी ग्रेवाल की कोर्ट में पेशी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होकर दर्ज कराए बयान, रंगदारी से जुड़ा है मामला

Tue, 10 Sep 2024 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली जिला अदालत की तरफ से दी गई कई तारीखों के बाद मंगलवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल की कोर्ट में पेशी हुई। हालांकि वह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये ही कोर्ट में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल से रंगदारी मांगने के मामले की सुनवाई मोहाली के जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में हुई। पिछली कई सुनवाई पर गिप्पी ग्रेवाल अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट पेश किए थे। मंगलवार को सुनवाई के दौरान गिप्पी ग्रेवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए और बयान दर्ज करवाए।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में आरोपी दिलप्रीत सिंह बाबा को भी जेल अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया। अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर तय की गई है। पिछली सुनवाई में गिप्पी के वकील ने अदालत में पेश होकर रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए एक आवेदन भी दायर किया था। छूट आवेदन के साथ गिप्पी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, कनाडाई पासपोर्ट की फोटोकॉपी और शिकायतकर्ता के यात्रा विवरण की फोटोकॉपी अदालत में पेश की थी। उन्होंने अदालत को बताया था कि गिप्पी अपनी आने वाली फिल्म अरदास के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होने को तैयार हैं। जिस पर गिप्पी अदालत में वीसी के माध्यम से पेश हुए और अपने बयान दर्ज करवाए।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने 4 जुलाई को गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ वारंट जारी किया था और 10 जुलाई को में पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन बैलिफ ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश की कि गिप्पी ग्रेवाल कई महीनों से कनाडा में है। ऐसे में कोर्ट का मानना था कि गिप्पी ग्रेवाल केस के शिकायकर्ता हैं और उनकी गवाही जरूरी है इसलिए कोर्ट में फिजिकली पेश होना जरूरी है। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाबी गायक रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल निवासी सेक्टर-69 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 मई 2018 को उसके मोबाइल पर शाम 4 बजे गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का वाट्सएप मैसेज आया। इसमें कई तरह की धमकियां दी गई थीं। धमकी में कहा गया कि अगर उसने बात नहीं मानी तो परमीश वर्मा व चमकीले की तरह परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायत में भी कहा गया था कि एक धमकी भरे मैसेज में लिख था कि वह दिलप्रीत बाबा बोल रहा है और उसे रंगदारी की रकम चाहिए। अगर उसे बाबा की जानकारी नहीं है तो फेसबुक पर उसकी जानकारी हासिल कर सीधा संपर्क करे। पुलिस ने गिप्पी की शिकायत पर एक जून 2018 को गैंगेस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें