फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होने वाला है एक और पश्चिमी विक्षोभ, 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी

Mon, 27 Mar 2023 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

अगले दो दिन पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पारे में उछाल देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के मिजाज एक बार फिर बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
punjab Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले ही मौसम की मार झेल रहे पंजाब के किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ने वाली है। पंजाब में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज चमक के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इससे पहले 29 मार्च को भी कहीं-कहीं बारिश पड़ेगी। जिससे तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

विज्ञापन


उधर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब के केवल कुछ हिस्सों में हल्की बारिश पड़ी। ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने के कारण तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, जो सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री पटियाला का दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, अमृतसर का 26.1 डिग्री, लुधियाना का 26.7, फरीदकोट का 24.5, गुरदासपुर का 26.5, मोहाली का 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल अगले दो दिन पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पारे में उछाल देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के मिजाज एक बार फिर बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें