फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पेट में दर्द के बाद दो सगे भाइयों को अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों की मौत से घर में मातम

Mon, 18 Sep 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पोस्टमॉर्टम करने के बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो बच्चों की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। दो बेटों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बच्चों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन के गांव मुंडा के रहने वाले दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों मृतक सगे भाई थे। दोनों की अचानक हुई मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित्ता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) पुत्र बिकर सिंह गांव मुंडा खिलने से पहले ही मुरझा गए। मेहनत मजदूरी करने वाले पिता बिकर सिंह ने बताया कि बीती रात दोनों बेटे पेट में दर्द होने की शिकायत करने लग गए। उन्हें पेट दर्द की गोली दी गई।

इस दौरान जब दोनों दर्द से तड़पने लगे तो उन्हें तुरंत नजदीकी गांव में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह दोनों की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। दो बेटों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें