फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: केंद्र के कानून वापस लेने के फैसले से फिर टला केजरीवाल का पंजाब दौरा, अब 22 को आएंगे

Fri, 19 Nov 2021 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 20 नवंबर को मोगा आना था, लेकिन केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों की वापसी के फैसले से केजरीवाल का दौरा भी दो दिन के लिए टल गया। केजरीवाल मोगा से मिशन पंजाब की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों की वापसी के केंद्र के फैसले से आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मोगा दौरा एक बार फिर टल गया। 20 नवंबर को केजरीवाल का मोगा दौरा प्रस्तावित था। अब केजरीवाल 22 नवंबर को दो दिवसीय पंजाब दौरे पर मोगा पहुंचेगें। यहां से वह पार्टी के मिशन पंजाब की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 20 नवंबर को होने वाला दौरा रद्द कर दिया गया है। आप संयोजक को पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिनों तक मोगा में प्रचार करना था।  आम आदमी पार्टी की ओर से दौरा रद्द करने की वजह कृषि अधिनियम को निरस्त करना बताया गया।

यह भी पढ़ें: कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर एसकेएम ने कहा: हमें उम्मीद है कि सरकार अपनी घोषणा बेकार नहीं जाने देगी
विज्ञापन


केजरीवाल अब 22 को मोगा पहुंचेंगे। आप ने कहा कि कृषि कानूनों के कारण यात्रा रद्द कर दी गई है क्योंकि पूरे पंजाब में कृषि कानूनों का जश्न मनाया जा रहा है और पार्टी के स्वयंसेवक और पार्टी के नेता भी किसान समारोह में भाग ले रहे हैं जिसके लिए यात्रा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब 22 नवंबर से राज्य में मिशन पंजाब की शुरुआत करेंगे। मिशन पंजाब के तहत अरविंद केजरीवाल शहरों, कस्बों के साथ-साथ गांवों का भी दौरा करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें