मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएसपीसीएल को आदेश दिया है कि धान की बिजाई और गर्मी के सीजन में बिजली की मांग पूरा करने में असमर्थ निजी कंपनियों के साथ हुए सभी एकतरफा बिजली खरीद समझौते (पीपीए) रद्द करें या दोबारा जांच की जाए। वहीं मुक्तसर में गुरुवार को बारिश से कोटकपूरा रोड स्थित एक घर की छत गिर गई। हादसे में परिवार के मुखिया की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई।
पढ़ें अन्य खबरें...
कांट्रैक्ट मैरिज के नाम पर लुट रहे पंजाब के युवा, शादी के पवित्र बंधन पर लग रहा दाग
पंजाब के युवाओं में विदेश में जाकर पैसा कमाने और वहीं बसने की एक धुन सी सवार रहती है। युवाओं की इसी चाहत का फायदा उठाकर कबूतरबाजों ने लाखों के वारे न्यारे किए। फर्जी ट्रैवल एजेंटों की ये धोखाधड़ी लंबे अरसे तक चली। अब ये ट्रेंड बदल रहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
मुक्तसर में बरसात से गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर
पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार को बारिश से कोटकपूरा रोड स्थित एक घर की छत गिर गई। हादसे में परिवार के मुखिया महावीर प्रसाद की मौत हो गई और उनकी पत्नी निर्मला देवी गंभीर घायल हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार देर रात शुरू हुई बरसात गुरुवार सुबह तक जारी रही।
पढ़ें विस्तृत खबर...
संकट से लिया सबक: पीएसपीसीएल को कैप्टन अमरिंदर सिंह का आदेश, बिजली समझौता रद्द या दोबारा जांच करें
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएसपीसीएल को आदेश दिया है कि धान की बिजाई और गर्मी के सीजन में बिजली की मांग पूरा करने में असमर्थ निजी कंपनियों के साथ हुए सभी एकतरफा बिजली खरीद समझौते (पीपीए) रद्द करें या दोबारा जांच की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को मौके का दौरा कर कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले समझौतों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कंप्यूटर' है इस बच्चे का दिमाग: 23 मिनट 48 सेकेंड में 27 पुस्तकें पढ़ने का रिकॉर्ड, 40 तक पहाड़ा भी याद
एक प्रसिद्ध कहावत कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसे सत्य करके दिखाया है लुधियाना के साढ़े तीन वर्षीय कुंवर प्रताप सिंह ने। कुंवर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इसके साथ ही उसे तेज याददाश्त के लिए चाइल्ड प्रोडिजी मैगजीन के लिए भी चुना गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड की स्थिति में सुधार के मद्देनजर करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील की, ताकि लोग पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधाम के दर्शन कर सकें। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार को कॉरिडोर का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं की टेस्टिंग और टीकाकरण सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल के सही ढंग से पालन को यकीनी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...