चंडीगढ़ में बुधवार को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी बनाने का एलान किया। इसके बाद पंजाब कांग्रेस की कलह फिर सामने आ गई। कैप्टन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर उन्हें भाजपा का वफादार सीएम करार दिया। इसके जवाब में कैप्टन ने कहा कि यह आदमी कुछ नहीं जानता। वह सिर्फ फालतू बात करता रहता है।
पढ़ें अन्य खबरें...
कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस: नई पार्टी के साथ चुनाव में उतरेंगे पूर्व सीएम, कृषि कानूनों पर अमित शाह से करेंगे मुलाकात
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। हालांकि बुधवार को भी उन्होंने पार्टी के नाम का एलान नहीं किया। कैप्टन ने कहा कि चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चुनाव चिन्ह के साथ नाम की घोषणा की जाएगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
लुधियाना: कृषि कानूनों और बीएसएफ मुद्दे पर आठ नवंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र
लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने पत्रकारों से बात की। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने 8 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। हम केंद्र से 8 नवंबर तक कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग करते हैं। वरना हम विशेष सत्र में उन्हें खत्म कर देंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फिर भिड़े सिद्धू-कैप्टन: नवजोत ने अमरिंदर को कहा भाजपा का वफादार सीएम, कैप्टन का पलटवार-इनके पास दिमाग नहीं है
चंडीगढ़ में बुधवार को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी बनाने का एलान किया। इसके बाद पंजाब कांग्रेस की कलह फिर सामने आ गई। कैप्टन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर उन्हें भाजपा का वफादार सीएम करार दिया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
तीन तलाक देना पड़ा भारी: हाईकोर्ट की सख्ती से टूटी पंजाब पुलिस की नींद, अब आरोपी पर दर्ज हुई एफआईआर
पत्नी को तीन तलाक देना पति को भारी पड़ गया। पत्नी की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब मालेरकोटला पुलिस की नींद टूटी है और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुस्लिम वुमन एक्ट के तहत अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
आदेश: पंजाब में पटाखों पर रोक, दिवाली और गुरुपर्व पर दो घंटे केवल ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति
पंजाब की चरणजीत चन्नी सरकार ने दिवाली और गुरुपर्व के मौके पर पंजाब में पटाखों पर रोक लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिवाली और गुरुपर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही चलाने की इजाजत होगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...