कांग्रेस विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा ने गुरुवार को अनुकंपा के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी की पेशकश लौटा दी है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी जसबीर सिंह को गुरुवार को होशियारपुर से धर दबोचा है। बीएसएफ ने तीन जून को राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किलो हेरोइन जब्त की थी।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
पंजाब: दस दिन पहले हुई थी शादी, मायके आई युवती ने प्रेमी के साथ जलघर की डिग्गी में कूदकर दी जान
पंजाब में मंडी किल्लियांवाली के प्रेमी जोड़े ने जल घर की डिग्गी में छलांग लगाकर जान दे दी। युवती का दस दिन पहले ही विवाह हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर...
विधायक फतेहजंग के बेटे ने लौटाई सरकारी नौकरी की पेशकश
कांग्रेस विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा ने गुरुवार को अनुकंपा के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी की पेशकश लौटा दी है। इस फैसले से नौकरी के मुद्दे पर चल रहा क्लेश खत्म होने की उम्मीद थी लेकिन पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।
पढ़ें पूरी खबर...
होशियारपुर: एनसीबी ने मोस्ट वांटेड जसबीर को किया गिरफ्तार, 56 किलो हेरोइन मामले में थी तलाश
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी जसबीर सिंह को गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर से धर दबोचा है। बीएसएफ ने तीन जून को राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किलो हेरोइन जब्त की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
बाल विवाह के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट चिंतित: सरकारों को याद दिलाए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बाल विवाह के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। प्रेमी जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को सुप्रीम कोर्ट के सुझावों की याद दिलाई है। साथ ही उच्च न्यायालय ने कर्नाटक की तर्ज पर कदम उठाने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि आदेश व सुझावों को 4 साल बीत जाने के बाद भी पालन नहीं हुआ, इसलिए अब हमें इसे याद दिलाना जरूरी है।
पढ़ें पूरी खबर...
कैप्टन ने की बड़ी घोषणा: जालंधर में बनेगा संत कबीर भवन, जीएनडीयू में स्थापित होगी चेयर
पंजाब के जालंधर में 10 करोड़ रुपये की लागत से संत कबीर भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं अमृतसर स्थित जीएनडीयू में चेयर स्थापित की जाएगी। इसकी घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की।
पढ़ें पूरी खबर...