फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पंजाब कांग्रेस की कलह पर मंथन जारी और खन्ना में भीषण हादसा...पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 23 Jun 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों को झेल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को तीन सदस्यीय कमेटी को यह स्पष्ट कर दिया है कि वे सिद्धू को किसी कीमत पर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। वहीं बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों ने राहुल गांधी से मुलाकात की।  
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की बस्ती जोधेवाल में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही एक साल नौ महीने की बच्ची से दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि वह दूसरे दिन लगातार ऐसा कर रहा था। बच्ची की मां ने उसके चीखने की आवाज सुनी तो वह करतूत देख हैरान रह गई। वहीं मानसा में एक होटल में बरनाला जिले के गांव पंधेर के दो युवाओं ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की कलह: राहुल गांधी से मिले वरिष्ठ कांग्रेसी, नाराज नवजोत सिद्धू पर ही चर्चा
पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए दिल्ली हाईकमान पूरा जोर लगा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कलह मिटाने को बनाई गई तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात की और नवजोत सिद्धू की बयानबाजी पर नाराजगी जताई, वहीं बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की।  
पढ़ें पूरी खबर...    
विज्ञापन


खन्ना में सरिये से लदे ट्राले में घुसी बस, चालक समेत दो की जान गई 
खन्ना में नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर पर बुधवार तड़के तीन बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मार्कफेड घी मिल के सामने हुआ। मृतकों के नाम और पते की जानकारी लगाने में पुलिस लगी है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
पढ़ें पूरी खबर...    

कमेटी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह: कहा- नवजोत सिद्धू को किसी कीमत पर नहीं बनाऊंगा डिप्टी सीएम
विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लगातार हमलों को झेल रहे और विधायक पुत्रों को सरकारी नौकरी देकर अपनी ही पार्टी में आलोचना का शिकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात की। 
पढ़ें पूरी खबर...      
विज्ञापन


लुधियाना में घिनौनी वारदात: डेढ़ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मां ने ऐसे पकड़ी करतूत
बस्ती जोधेवाल में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही एक साल नौ महीने की बच्ची से दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि वह दूसरे दिन लगातार ऐसा कर रहा था। बच्ची की मां ने उसके चीखने की आवाज सुनी तो वह करतूत देख हैरान रह गई। 
पढ़ें पूरी खबर...    

मानसा में खौफनाक घटना: सुबह जाना है...जल्दी जगा देना, होटल मालिक पहुंचा तो कमरे में मिलीं दो लाशें
पंजाब के मानसा में एक होटल में बरनाला जिले के गांव पंधेर के दो युवाओं ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इन युवाओं ने सोमवार शाम मानसा के आरएम होटल में कमरा किराया पर लिया था और सुबह उनके शव कमरे से बरामद हुए।
पढ़ें पूरी खबर...  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें