पंजाब के मोगा के गांव लोहारा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। चंडीगढ़ मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट कर डाली। वारदात गुरुवार सुबह 11 बजे की है। पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब कांग्रेस के 'कैप्टन' : सिद्धू ने राजनीतिक मंच पर खेला शॉट, अमरिंदर से मिली सीख पर तल्खी बरकरार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान मंच पर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें सीख दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की सियासत में हम दोनों एक साथ चलेंगे। सिद्धू को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि आप देखिएगा अगले चुनाव में कोई नहीं रहेगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सिद्धू के ताजपोशी समारोह मे जा रहे कांग्रेसियों की बस सरकारी बस से टकराई, तीन की मौत
पंजाब के मोगा के गांव लोहारा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निजी बस में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जीरकपुर में बड़ी वारदात: मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बना 30 तोला सोना व चांदी के बर्तन लूटे
चंडीगढ़ मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट कर डाली। वारदात गुरुवार सुबह 11 बजे की है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने मां, बेटे और नौकरानी को तलवार और पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में डेंगू की दस्तक: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में अलग वार्ड बनाने और खून के उचित भंडारण का दिया आदेश
पंजाब में कोरोना के बीच शहरी क्षेत्रों में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू के 80 फीसदी मामले शहरों में सामने आए हैं। शहरों में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर गुरुवार को स्टेट टास्क फोर्स की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने डेंगू रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव करने को भी कहा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: अगर कैप्टन न मानते तो फीकी रहती सिद्धू की ताजपोशी, पार्टी में होती गुटबाजी, हाईकमान की होती किरकिरी
नवजोत सिंह सिद्धू भले ही विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दल-बल के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर समारोह में आने से इनकार कर देते तो शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद पर सिद्धू की ताजपोशी फीकी रह जाती। सिद्धू की माफी के बगैर कैप्टन के इस कदम को लेकर माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर कैप्टन को सिद्धू का न्योता स्वीकार करना पड़ा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...