कोटकपूरा गोलीकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिद्धू को सम्मानित नेता बताने के बाद और सरकार बनने पर सिख मुख्यमंत्री की घोषणा से सियासी गलियारों में नई गर्माहट बढ़ गई है। इससे पहले भी आप के कई नेता नाराज सिद्धू की तारीफ कर चुके हैं। वहीं मंगलवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे और पंजाब कांग्रेस के भविष्य पर हाईकमान से चर्चा की।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
पंजाब की सियासत: समन्वय समिति और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच डेढ़ घंटे की बैठक, नतीजे पर टिकी सबकी नजर
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को सुलझाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को संसद पहुंचे। उन्होंने पार्टी की तीन सदस्यीय समिति से मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में मुलाकात की। मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली।
पढ़ें पूरी खबर...
नई एसआईटी के सामने पेश हुए प्रकाश सिंह बादल, ढाई घंटे में दिए 80 से अधिक सवालों के जवाब
कोटकपूरा गोलीकांड और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को नई एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी के सदस्यों ने ढाई घंटे तक पूर्व सीएम से पूछताछ की। इस दौरान बड़े बादल ने एसआईटी के 80 से अधिक सवालों के जवाब दिए।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब: 28 जून से मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई
पंजाब में घटती कोरोना संक्रमण दर को देखते हुए पंजाब सरकार ने 28 जून से मेडिकल कॉलेज में नियमित पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
23 से 27 जून तक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल
पंजाब कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को नकारते हुए सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ रोष रैली की और 23 से 27 जून तक पूरे पंजाब में कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया। सोमवार सुबह 9 बजे से सरकारी मुलाजिम सचिवालय के मेन गेट पर जमा होने शुरू हो गए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
राजनीति: नाराज नवजोत सिद्धू पर आप की नजर
कोटकपूरा गोलीकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई है।
पढ़ें पूरी खबर...