फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सोनिया ने कैप्टन-सिद्धू को लंच पर बुलाया और सड़क पर गुजरी आंदोलनकारी शिक्षकों की रात... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Thu, 17 Jun 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिसवां स्थित आवास पर 16 विधायकों को दोपहर के खाने पर बुलाया और देर शाम तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान कैप्टन ने विधायकों से नहीं मिलने की शिकायत दूर करने की कोशिश की और अपने पक्ष को मजबूत करना चाहा। वहीं सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले नवजोत सिद्धू के समर्थन में अमृतसर में होर्डिंग लग गए।
 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बुधवार देर रात बोलेरो कार में सवार छह मनचलों ने अपने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला का पहले पीछा किया, फिर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दहशत में आई महिला ने शोर मचाया तो मनचले भाग निकले। वहीं पठानकोट में नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पकड़े युवक ने थाने में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


सोनिया ने कैप्टन व सिद्धू को दिल्ली बुलाया, जाने से पहले अमरिंदर ने 16 विधायकों संग किया लंच 
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान का हल निकालने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को 20 जून को दिल्ली बुलाने की चर्चा है। इससे पहले कैप्टन भी अपने स्तर पर विवाद को सुलझाने और नाराज नेताओं के गिले-शिकवे दूर करने में जुटे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

मोहाली: संघर्ष कर रहे टीचरों ने सड़क पर गुजारी पूरी रात, आज होगी शिक्षा मंत्री से मुलाकात
नौकरी पर पक्का होने की मांग को लेकर संघर्ष पर चल रहे कच्चे टीचरों ने बुधवार पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी । महिला और पुरुष टीचर सड़कों पर सोए। जो टीचर पेट्रोल की बोतल लेकर शिक्षा विभाग की छत पर चढ़े हुए थे, वह भी पूरी रात नीचे नहीं उतरे।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
अमृतसर: नवजोत सिद्धू के समर्थन में लगे होर्डिंग, सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले फिर बढ़ी टेंशन 
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने के आसार नजर नहीं आ रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ खड़े विधायकों और नेताओं को हाईकमान तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर मनाने का प्रयास कर चुका है।  
पढ़ें पूरी खबर...

पठानकोट: थाने में फंदा लगा 22 साल के लड़के ने दी जान, नाबालिग लड़की को भगाने का था आरोप
नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पकड़े युवक ने थाना नंगलभूर में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना नंगलभूर की पुलिस उसे पटियाला से काबू कर पठानकोट लाई थी। उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन कोरोना के चलते टेस्ट रिपोर्ट आने तक थाना में ही रखा गया था। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

रात को बेटे के साथ जा रही महिला का मनचलों ने किया पीछा, स्कूटी को मारी टक्कर, सीसीटीवी में हुए कैद
चंडीगढ़ की सड़कों पर रात में महिलाओं के लिए निकलना सुरक्षित नहीं है। बुधवार देर रात बोलेरो कार में सवार छह मनचलों ने अपने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला का पहले पीछा किया, फिर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दहशत में आई महिला ने शोर मचाया तो मनचले भाग निकले। आरोपियों की कार सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
पढ़ें पूरी खबर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें