फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब होगा ऑनलाइन आवेदन और पन्नू ने कैप्टन-योगी को दी धमकी 

Sun, 08 Aug 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस बार सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कम से कम पांच कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे।  
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण न करने की धमकी दी है। पढ़ें अन्य खबरें....
विज्ञापन


सम्मान: अजनाला में हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर के नाम से होगा स्टेडियम, पंजाब सरकार का फैसला    
टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला में स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। साथ ही इसका नाम पंजाब की हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर के नाम से रखने की घोषणा की है। इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से सड़कों का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की जा चुकी है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी, कोरोना के कारण लिया फैसला
पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस बार सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कम से कम पांच कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

अब कैप्टन और बदनौर को धमकी: पन्नू ने कहा-स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया तो अपनी राजनीतिक मौत के खुद होंगे जिम्मेदार
अमेरिका और कनाडा में छिपे खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को धमकी दी है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


गुरपतवंत सिंह पन्नू ने योगी को दी धमकी, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण न करें, किसानों को भी उकसाया
अमेरिका और कनाडा में छिपे अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण न करें। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
चंडीगढ़ में भी जश्न: नीरज चोपड़ा के इतिहास रचते ही डीएवी कॉलेज व ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बजा ढोल, बंटीं मिठाइयां
चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 के छात्र रहे नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैसे ही इतिहास रचा, कॉलेज के साथ ही पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ढोल नगाड़े के साथ जश्न शुरू हो गया। कोई एक-दूसरे को गले लगा रहा था तो कोई तिरंगा लहराकर जीत की खुशी मना रहा था।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें