मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दावों के विपरीत पंजाब में संस्कृत अब अंतिम सांसें गिनने लगी है। सूबे में 41 वर्षों में 83 सरकारी और गैर सरकारी संस्कृत कॉलेज पूर्ण रूप से बंद हो चुके हैं। सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के महज 17 ही पद बचे हैं, जिनमें 13 पद खाली रिक्त चल रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
दिल्ली सीएम पर भड़के चन्नी: कौन है केजरीवाल, कहां से आया, पंजाब पर कब्जा करना चाहता है
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कौन हैं, कहां से आए हैं। केजरीवाल हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कैप्टन की राजनीति: प्रत्याशियों को ढूंढ रही पंजाब लोक कांग्रेस की 'बी' टीम, अन्य दलों में नजरंदाज लोगों पर नजर
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके है। पंजाब लोक कांग्रेस के बैनर तले चुनाव की ताल ठोक चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीमें इस समय गुपचुप तरीके से काम में जुट गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में अंतिम सांसें गिन रही संस्कृत: 41 वर्षों में 83 कॉलेज हुए बंद, सरकारी कॉलेजों में 17 ही पद, उनमें भी 13 खाली
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दावों के विपरीत पंजाब में संस्कृत अब अंतिम सांसें गिनने लगी है। सूबे में 41 वर्षों में 83 सरकारी और गैर सरकारी संस्कृत कॉलेज पूर्ण रूप से बंद हो चुके हैं। सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के महज 17 ही पद बचे हैं, जिनमें 13 पद खाली रिक्त चल रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब विधानसभा चुनाव: पंजाब वातावरण चेतना लहर का गठन, सियासी दलों के सामने उठाएंगे पर्यावरण का मुद्दा
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की वैतरणी पार करने के लिए सियासी दलों को नई-नई परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। इस बार पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल के तमाम तरह के पर्यावरणीय मसलों को मुद्दा बनाकर गांव-गांव में सवाल उठाने के लिए नई योजनाबंदी पर काम शुरू कर दिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में फिर प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस व छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां मिली नियुक्ति
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से 10 आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। आईएएस अधिकारियों में मालविंदर सिंह जग्गी को सचिव पशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास विभाग के साथ सचिव (लेबर) कार्यकारी निदेशक पंजाब राज्य अनुसूचित जाति लैंड डेवलपमेंट एंड वित्त कारपोरेशन और कार्यकारी निदेशक बैकफिनको का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...