फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अंगीठी के धुएं से दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, एक गंभीर, सुनाम के गांव चट्ठा ननहैड़ा में हादसा

Mon, 09 Jan 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र, शैलर में ही बने एक ही कमरे में सो गए। सर्दी से बचने के लिए इन्होंने अंगीठी जला ली।
विज्ञापन
कमरे में रखी अंगीठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगीठी जलाकर सो रहे पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है और एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार सभी मजदूर बिहार के बेगूसराय जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र, शैलर में ही बने एक ही कमरे में सो गए। सर्दी से बचने के लिए इन्होंने अंगीठी जला ली। सोमवार सुबह को काम पर नहीं आते देख लेबर ठेकेदार ने मजदूरों को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर मालिकों को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा और अमंत कुमार मृत अवस्था में पाए गए। जबकि शिवरूद्र की सांस चल रही थी। शिवरूद्र को तुरंत सुनाम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें