चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेजी से सामने आने लगी है। ऐसे में क्या है पंजाब में राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
1. पंजाब विधानसभा चुनाव: अब 20 फरवरी को होगा मतदान
पंजाब में मतदान की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 20 फरवरी को मतदान होगा। सोमवार सुबह आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दरअसल पंजाब में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। गुरु रविदास जयंती पर पंजाब के एससी समुदाय के लोग वाराणसी जाते हैं। इसी कारण मतदान को टालने की मांग तेज हो रही थी।
पढ़ें पूरी खबर...
2. हर सरकार ने बस वादे ही किए...
पंजाब में कृषि से संबंधित 50362 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल है। इसके साथ ही 42 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। अन्य राज्यों से यह आंकड़ा तो बहुत अधिक है, लेकिन इसके बाद भी पंजाब में अभी तक की सरकारों के द्वारा किसानों के लिए कुछ खास नहीं किया गया। राजनीतिक दलों को सत्ता की गद्दी तक पहुंचाने की क्षमता रखने वाले किसानों को हमेशा से ही इन राजनीतिक दलों ने उपेक्षित ही रखा। यही कारण है कि पंजाब से कटकर बना हरियाणा आज कृषि के क्षेत्र में कहीं आगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
3. पिछली बार जीते अपने दोनों विधायकों को भाजपा ने किया किनारे
पंजाब में तेज सत्ता विरोधी लहर के बावजूद 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के दो विधायक अरुण नारंग और दिनेश बब्बू को पार्टी पंजाब में किसी मंच पर तरजीह नहीं दे रही है। पार्टी अपने काडर को दूर कर सिख चेहरों को हर मंच पर स्थान दे रही है। ऐसे में पार्टी का ध्वज उठाने वाले नेता असहज महसूस कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
4. पंजाब में विद्रोह से घबराई कांग्रेस
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान घात लगाकर बैठे कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा की टीम से काफी घबरा गई और अधिकतर कई ऐसे पुराने चेहरों पर दांव खेल दिया, जिनकी टिकट काटने की पटकथा काफी समय पहले लिखी जा चुकी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
5. समराला बनी सबसे हॉट सीट, राजेवाल की एंट्री ने बढ़ाया सियासी पारा
पंजाब की समराला विधानसभा सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल चुनाव मैदान में हैं। राजेवाल पंजाब के बड़े किसान नेता हैं और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा भी रहे हैं। अब उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। 22 किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने राजेवाल को अपना सीएम चेहरा भी घोषित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
6. ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे की पंजाब में अनदेखी
पंजाब में जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में दिए जा रहे नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की अनदेखी की गई है। पार्टी ने 86 प्रत्याशियों की सूची में सिर्फ पांच महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। जबकि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी महिलाओं का नारा देकर 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे चुकी हैं। वहीं, पंजाब में करीब 6 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
7. संयुक्त समाज मोर्चा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसान संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर...