फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डेरा बाबा नानक में दशहरा मनाएंगे सीएम भगवंत मान, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा और तैयारियों का जायजा

Fri, 11 Oct 2024 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)

सार

डीआईजी बार्डर रेंज सतेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को डेरा बाबा नानक में दशहरा के पर्व पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आ रहे हैं। उन्होंने आज दशहरा स्थल पर पहुंचकर सिक्योरिटी रिव्यू लिया है।
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक पहुंचे डीआईजी बार्डर रेंज और अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सीमावर्ती क्षेत्र डेरा बाबा नानक में दशहरा मनाएंगे। डेरा बाबा नानक के भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सिविल और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने दशहरा स्थल का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीआईजी बार्डर रेंज सतेंद्र सिंह और एसएसपी बटाला पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी बार्डर रेंज सतेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को डेरा बाबा नानक में दशहरा के पर्व पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आ रहे हैं। उन्होंने आज दशहरा स्थल पर पहुंचकर सिक्योरिटी रिव्यू लिया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं डेरा बाबा नानक के हलका इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा ने बताया कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान डेरा बाबा नानक में दशहरा मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें