फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ बोले: शराब नीति का दिल्ली मॉडल प्रदेश में लागू, ED से जांच करवाने की मांग उठाई

सार

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शराब नीति को लेकर भगवंत मान सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मामला सिर्फ 100 करोड़ रुपये की लूट का है, लेकिन पंजाब में मामला हजारों करोड़ का है। इसकी जांच ईडी से करवानी चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि पंजाब में भी शराब नीति का दिल्ली मॉडल लागू किया गया है, मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कहा कि 2022 में 30 मई को मनीष सिसौदिया ने बैठक की थी, इसमें राघव चड्ढा, आबकारी मंत्री और विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में उन्हें इस शराब नीति को लागू करने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन




सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि इस मामले को ईडी को जाने दिया जाए। अन्यथा हम भी केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलेंगे। दिल्ली में मामला सिर्फ 100 करोड़ रुपये की लूट का है, लेकिन यहां मामला हजारों करोड़ का है।

कहा कि सीएम के निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दो दिनों में अवैध शराब से 21 लोगों की मौत हो गई है, जोकि कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के लिए यह बेहद शर्म की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें