पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लाल किला हिंसा में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों को 2-2 लाख रुपये देने के एलान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री के फैसले को गलत करार देते हुए शर्मा ने कहा कि चन्नी ने पंजाब की जनता के टैक्स का पैसा देशद्रोहियों पर लुटाकर देश विरोधी होने का प्रमाण दिया है। शनिवार को जारी बयान में शर्मा ने कहा कि चन्नी का यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला पूरी तरह से एकतरफा और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।