फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा अध्यक्ष की सलाह: कृषि कानून रद्द होने की घोषणा के बाद आंदोलन का कोई औचित्य नहीं, अपने घर लौटें किसान  

Fri, 19 Nov 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पहला और कृषि कानूनों को रद्द कर देशवासियों को दूसरा नजराना दिया है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून रद्द किए जाने की घोषणा के बाद पठानकोट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जितने भी फैसले लिए वह देश और देशवासियों के हित में लिए हैं। भाजपा ने हमेशा ही किसानी और किसान के हित में काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब किसान आंदोलन का कोई औचित्य नहीं। आंदोलनरत किसानों को फौरन अपने घर लौट जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पहला और कृषि कानूनों को रद्द कर देशवासियों को दूसरा नजराना दिया है। देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री के वचनों पर विश्वास रखना होगा और आंदोलन को तुरंत खत्म करना होगा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार, किसान और केंद्र के अधिकारी भी शामिल होंगे जो किसानों की बेहतरी के लिए काम करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें