फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: 'यूपी के भइया' बयान पर मोदी ने कराई गुरु गोबिंद सिंह और संत रविदास की एंट्री, जानें कैसे किया पलटवार

Thu, 17 Feb 2022 03:34 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देने वाले बयान पर सियासत तेज है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें गुरु गोबिंद सिंह और संत रविदास की एंट्री करा दी है।  
विज्ञापन
अबोहर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : twitter @BJP4Punjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबोहर में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि ये पंजाब में मेरी आखिरी रैली है। मैं जहां-जहां गया वहां से यही दिख रहा है कि पंजाब के लोगों ने ठान लिया है कि वो डबल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी ने इस रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के यूपी-बिहार के भइया वाले बयान पर भी पलटवार किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है। उस पर दिल्ली का उनका मालिक खड़े होकर तालियां बजा रहा था। अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश और बिहार के भाई-बहन मेहनत नहीं करते हों। कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। मैं इन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि संत रविदास जी कहां पैदा हुए थे? संत रविदास उत्तर प्रदेश के काशी में पैदा हुए थे। आप कहते हो उत्तर प्रदेश के भइयों को घुसने नहीं दोगे। तो क्या संत रविदास जी का भी नाम मिटा दोगे? क्या भाषा बोलते हो आप लोग।'

मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह का नाम लेकर किया बिहार के अपमान का जिक्र
 'इतना ही नहीं, मैं पूछना चाहता हूं कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब में हमारे गुरु महाराज गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। पटना में हुआ, बिहार में हुआ। और आप कहते हो कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं दोगे। तो क्या आप गुरु गोबिंद सिंह का अपमान करोगे?' भीड़ से पूछते हुए प्रधानमंत्री ने पूछा क्या आप गुरु गोबिंद सिंह का अपमान सहन करोगे क्या? जिस मिट्टी में गुरु गोबिंद सिंह ने जन्म लिया उस मिट्टी का अपमान करेंगे क्या? जिस मिट्टी में गुरु गोबिंद सिंह ने जन्म लेकर हमारी रक्षा की उस मिट्टी की संतानों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे, इस भाषा का इस्तेमाल करेंगे क्या?'
विज्ञापन


 मोदी ने राहुल के भारत राष्ट नहीं वाले बयान पर भी बोला हमला 
प्रधानमंत्री ने कहा, इस तरह की विभाजनकारी सोच को एक पल के लिए भी राज करने का अधिकार नहीं है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इस पर हमेशा नापाक नजरें गड़ी रहती हैं। इसलिए यहां जो सरकार बनेगी वो राष्ट्र प्रथम वाली सरकार होनी चाहिए। जो लोग भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, ऐसे लोगों के हाथ में हम पंजाब को नहीं सौप सकते हैं। 

चन्नी ने क्या कहा था
चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रूपनगर के चुनावी रैली में प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। रैली के बाद वे मंच तक आईं। हाथों में माइक लेकर अपनी बातें शुरू कीं। प्रियंका उत्साहित होते हुए बोलीं- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। फिर बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।

बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी और जोश में आ गए और अपने हाथ में माइक  लेकर जोरदार आवाज में बोले- प्रियंका पजाबियों की बहू हैं। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगने लगते हैं। प्रियंका मुस्कुराती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें