कह रहे फीस वापस कर देंगे लेकिन तीन साल की भरपाई कौन करेगा: विद्यार्थी
बता दें कि करीब दो सप्ताह से यह विवाद चल रहा है। हफ्ताभर पहले गुस्साए विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ भी की थी। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी कह रही है कि हम आपको तीन साल की फीस वापस कर देंगे लेकिन जो तीन साल बर्बाद हुए हैं, उसकी भरपाई कौन करेगा। प्रभावित स्टूडेंट्स ने डीसी फतेहगढ़ साहिब पत्र लिखा है कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पीएनआरसी, इंडियन नर्सिंग काउंसिल आईएनसी कॉलेज की ओर से दी गईं डिग्रियों की जांच करवाएं।
अधिकारी बोले- मामले की जांच करवाने के लिए बात करेंगे
एसपी इन्वेस्टिगेशन राकेश यादव का कहना है कि छात्राओं की मांगों के संबंध में इंडियन नर्सिंग काउंसिल, पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से बात करके मामले की जांच के लिए कहा जाएगा। वहीं देश भगत यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा है कि यह उनका अंदरूनी मामला है और बहुत जल्द इस मसले को सुलझा लेंगे।