फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस रेड में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; मौके पर मिली दो युवतियां

Tue, 25 Aug 2026 11:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस रेड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से दो युवतियों को भी बरामद किया गया है।  
विज्ञापन


यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पर थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित गोल्डन एवेन्यू मार्केट के ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून की आड़ में भरत कुमार उर्फ सैम नामक व्यक्ति कथित तौर पर बाहर से लड़कियों/महिलाओं को पैसे का लालच देकर बुलाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था। 

सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वहां मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से दो युवतियां भी मिलीं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिक्की निवासी जालंधर, करण कुमार निवासी मधेपुर, बिहार, राहुल निवासी जालंधर, अरुण कालिया निवासी जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार बताए जा रहे स्पा सेंटर के मालिक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें