फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: हुसैनीवाला में पाकिस्तान से आ रहे सतलुज दरिया में मिली प्लास्टिक की रस्सी, हेरोइन तस्करी की आशंका

Mon, 29 Aug 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आशंका जाहिर की जा रही है कि इस रस्सी के जरिए हेरोइन की तस्करी की गई है। हालांकि अभी तक दो किलोमीटर लंबी रस्सी ही बरामद हुई है, उसके साथ हेरोइन के पैकेट नहीं बरामद हुए हैं। सर्च अभियान जारी है। 
 
विज्ञापन
सतलुज दरिया से बरामद रस्सी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव टेंडी वाला स्थित बीएसएफ की बीओपी साम्मेके के पास से पाक स्थित कसूर नाले की ओर से भारत में प्रवेश होने वाले सतलुज दरिया से दो किलोमीटर लंबी प्लास्टिक की रस्सी मिली है। आशंका है कि इस रस्सी के जरिये पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भारत में पहुंचाई है। बीएसएफ ने रस्सी कब्जे में लेकर आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पाकिस्तानी तस्कर दरिया में रस्सी के जरिये हेरोइन भेज चुके हैं, कई बार बीएसएफ ने रस्सी से बंधे हेरोइन के पैकेट पकड़े हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस तरफ भारतीय गांव टेंडी वाला व कालू वाला है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान का गांव कलंजर है। पाकिस्तान में पड़ते गांव कलंजर के तस्करों की ओर से रविवार रात दरिया के रास्ते प्लास्टिक की पतली रस्सी के जरिये हेरोइन भेजे जाने की बात सामने आ रही है। बीएसएफ को दरिया दो किलोमीटर लंबी प्लास्टिक की रस्सी मिली है, जो पाकिस्तान की तरफ से आई है। गांव टेंडी वाला और कालूवाला के बीच पाकिस्तान की तरफ से कसूर नाला सतलुज दरिया में मिलकर भारत में प्रवेश करता है।

उल्लेखनीय है कि लगभग दो साल पहले भी इसी जगह से लंबी रस्सी मिली थी। यही नहीं इस जगह पर पाकिस्तानी नाव भी मिली थी। उस नाव पर कोई सवार होकर आया था, जो टेंडी वाला की तरफ गया था, सुरक्षा एजेंसियों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके अलावा इसी रास्ते से एक तस्कर 16 किलो हेरोइन व असलहे के साथ पकड़ा गया था, जो पाकिस्तान की तरफ से दरिया के पानी के नीचे से तैर कर आ रहा था। ये इलाका अतिसंवेदनशील है। कई बार बीएसएफ दरिया के रास्ते हेरोइन पकड़ चुकी है।

पाक तस्कर रस्सी को जलकुंभी से ढककर करते हैं तस्करी

जानकारों के मुताबिक दोनों देश के तस्कर व्हाट्सएप के जरिये संपर्क साध लेते हैं। फिर पाक तस्कर जलकुंभी के जरिये रस्सी को ढककर पानी में बहा देते हैं। पानी का बहाव भारत की तरफ होता है। भारत के इलाके में बैठा तस्कर जब रस्सी पकड़ लेता है तो पाक के इलाके में बैठा तस्कर रस्सी से हेरोइन के पैकेट बांध देते हैं। ताकि भारतीय तस्कर दरिया के रास्ते आसानी से रस्सी खींच कर हेरोइन के पैकेट बरामद कर सके। इन दिनों दरिया में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। कई बार पाक तस्कर प्लास्टिक की बोतल में हेरोइन भर कर दरिया के रास्ते रस्सी से बांधकर भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें