फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने फूंका सुखबीर बादल का पुतला

Tue, 05 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का पुतला फूंकते युवा कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस की ओर से स्थानीय अनारदाना चौक में इकट्ठे होकर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंक कर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेसी पटियाला देहाती के प्रधान तारा दत्त, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि ने कहा कि अकाली दल की ओर से बहुत औच्छी राजनीतिक की जा रही है। इसके तहत पिछले दिनों गिदड़बाहा शहर में यूथ कांग्रेस लीडर कर्ण गौड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केस बिलकुल झूठा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से नन्ही छांव के तहत ड्रामाबाजी की जा रही है, वह निंदनीय है। अकाली दल की मौजूदा विधायक एवं एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर व अन्य कई महिला व सीनियर लीडरों पर अपनी लड़कियों को मारने व अन्य कई तरह के फौजदारी मुकदमे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें