फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पंजाब का सड़क नेटवर्क बेहतरीन : रखड़ा

Tue, 05 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में सड़कों के काम शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 133 किमी सड़कें  बिछी हैं और यहां कि प्रति एक लाख की आबादी पर 24 किमी सड़कों की उपलब्धता है, जो राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करहाली साहिब को समाना व डकाला से जोड़ने वाली और पटियाला से हरियाणा के गुलहा चीका की ओर जाने वाले सबसे छोटे रास्ते की महत्वपूर्ण सड़क के  पुनर्निर्माण का शिलान्यास करने के बाद यह जानकारी जल सप्लाई, सैनिटेशन, उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 13.8 किमी लंबी इस नौ फुट चौड़ी सड़क को अब 18 फुट चौड़ी करने के साथ ही अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। साढ़े सात करोड़ की लागत से तैयार होने वाली यह सड़क 30 मई तक तैयार कर ली जाएगी। रखड़ा ने बताया कि राज्य में पिछले नौ सालों में बेहतरीन सड़क नेटवर्क बनाया गया है। आज 23025 करोड़ की नई परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। 

रखड़ा ने आगामी परियोजनाओं के बारे में बताया कि खरड़-लुधियाना राजमार्ग को 4/6 लेन करना और 134 किलोमीटर लंबे जालंधर-होशियारपुर राजमार्ग को 2683 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाने का कार्य इसी महीने शुरू कर लिया जाएगा। पिछले नौ सालों में राज्य सरकार के प्रयासों से 1664 करोड़ के निवेश से 5087 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्ग नेटवर्क, प्रमुख जिला सड़कों (एमडीआर), अन्य जिला सड़कों (ओडीआर) को दुरुस्त किया गया। इसी अवधि में 2827 करोड़ रुपये की लागत से 26.898 किमी लंबी लिंक सड़कों की मरम्मत की गई और 1055 करोड़ रुपये की लगात से 7403 किमी लंबी लिंक सड़कों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें