फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी नहीं बैठ सके मेयर की कुर्सी पर, सरकारी दफ्तर को लगा रहा ताला विभाग से नए मेयर के चुनाव संबंधी फिलहाल लिखित में कोई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। भारी हंगामे के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू को मेयर पद से सस्पेंड करने बाद शुक्रवार सुबह मेयर के सरकारी दफ्तर को बंद कर दिया गया। जिस कारण नए मेयर के चुनाव तक मेयर दफ्तर को चेयर करने वाले सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र सिंह योगी मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठ सके। इसके बाद योगी की ओर से निगम दफ्तर में डा. अंबेदकर हाल में अपने समर्थक पार्षदों के साथ मीटिंग की गई। इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर विनीत कुमार ने कहा कि वीरवार को हाउस की ओर से पुराने मेयर बिट्टू को सस्पेंड किया गया है। लेकिन नए मेयर के चुनाव संबंधी फिलहाल विभाग की ओर से कोई पत्र हासिल नहीं हुआ है। इसलिए कोई मेयर न होने करके सिक्योरिटी कारणों करके इस सरकारी दफ्तर को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को संजीव शर्मा बिट्टू जरूरी विश्वास मत हासिल नहीं कर सके थे। जिसके बाद उन्हें मेयर पद से सस्पेंड कर दिया गया था और लोकल बाडी मंत्री ब्रहम महिंदरा की ओर से नए मेयर के चयन तक सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र सिंह योगी को मेयर दफ्तर को चेयर करने का जिम्मा सौंपा गया था। शुक्रवार सुबह योगी अपने समर्थक पार्षदों के साथ निगम दफ्तर पहुंचे और निगम कमिश्नर को मिलने गए। इस मौके निगम दफ्तर में योगी को बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। उधर सांसद परनीत कौर ने बिट्टू के समर्थक पार्षदों के साथ शुक्रवार को मोती महल में बैठक की। इस दौरान जहां परनीत ने सभी पार्षदों का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। वहीं अगली रणनीति पर भी विचार किया गया। सस्पेंड किए मेयर संजीव शर्मा बिट्टू भी इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें