फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियन तीरंदाज परनीत कौर का पटियाला पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पोलैंड में आयोजित विश्व जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में पटियाला के सरकारी को-एड मल्टीपपर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड की छात्रा परनीत कौर ने दो मेडल जीते हैं। परनीत ने चैंपियनशिप के कंपाउंड टीम मुकाबले में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत मुकाबले में कांस्य का पदक जीता है। वीरवार को परनीत कौर का पटियाला पहुंचने पर शानदार स्वागत व सम्मान किया गया। प्रिंसिपल तोता सिंह चहल की अगुवाई में स्कूल स्टाफ की ओर से गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से परनीत कौर, उसके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा और अभिभावक अवतार सिंह व जगमीत कौर को फूलों से सजी जिप्सी में स्कूल तक बैंड की धुनों के साथ लाया गया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर उप जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) सुखविंदर खोसला, जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने छात्रा का स्वागत किया। इस मौके प्रिंसिपल तोता सिंह चहल की ओर से परनीत कौर को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, खूबसूरत ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके परनीत कौर ने स्टूडेंट्स से अपील की कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में जरूर हिस्सा लें और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें। इस मौके मार्शल आट्र्स में राष्ट्रीय चैंपियन बने नकुल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके कोच सुरिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह स्कूल में तीरंदाजी की एकेडमी स्थापित करने में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें