फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पीयू की वाॅलीबाल लड़कियों की टीम छाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के लखनऊ में फाइनल में कोलकाता की टीम को हराकर जीता गोल्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी लड़कियों की वाॅलीबाल टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के फाइनल में जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। फाइनल में टीम ने पश्चिम बंगाल की एडमस यूनिवर्सिटी कोलकाता को हराकर यह गौरव प्राप्त किया। कोच रचना और सहायक कोच पूनम ने बताया कि सेमीफाइनल मैच के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम को हराने के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम फाइनल में पहुंची थी। जहां उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में एसआरएमआईएसटी यूनिवर्सिटी चेन्नई (तामिलनाडु) को हराकर पहुंची एडमस यूनिवर्सिटी कोलकाता की टीम को हराया।
विज्ञापन

वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद की ओर से इस उपलब्धि पर टीम की सभी खिलाडिय़ों, उनकी कोच, सहायक कोच व पीयू के खेल विभाग को विशेष तौर पर बधाई दी गई। वीसी ने कहा कि पीयू पटियाला की लड़कियों की ऐसी उपलब्धियों से गौरव और बढ़ जाता है, क्योंकि यूनिवर्सिटी की हमेशा से यही कोशिश रही है कि पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियां हर क्षेत्र में आगे जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनिवर्सिटी की ओर से अपने खिलाडिय़ों को हर संभव सहायता दी जाएगी, ताकि वह आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें