अमर उजाला ब्यूरोपटियाला। माता-पिता की मौत के बाद नानी के पास रह रही दसवीं की छात्रा के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के अनुसार उनकी बेटी और दामाद की मौत हो गई है।
23 मई 2023 को दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी युवक उनकी दोहती को अपने घर की पिछली तरफ ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। घर लौटने पर जब नानी ने दोहती को काफी सहमा देखा, तो काफी पूछने पर रोते हुए उसने सारी बात बताई।