फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में किसी किस्म की गुडांगर्दी नहीं होगी बर्दाश्त : कंबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। हलका राजपुरा से दो बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हरदियाल सिंह कंबोज ने रविवार शाम अपने निवास स्थान पर विशेष आयोजन किया। इसमें सभी जीते हुए वार्डों के पार्षद, ग्रामीण क्षेत्रों से पंच-सरपंच, जिला परिषद, ब्लॅाक समिति सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान हरदियाल कंबोज ने चुनावों में दिन-रात मेहनत करने व उन्हें वोट दिलवाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है हार-जीत सभी पार्टियों के साथ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि राजपुरा में जितने कार्य हुए हैं उतने पंजाब के किसी भी शहर में नहीं हुए। इतना ही नहीं अभी भी इलाके में 175 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
राजपुरा का जो रोड मैप बनाकर विकास के कार्य शुरू करवाए हैं बस वह न रुकें यदि वह रुक गए तो इलाका बहुत पिछड़ जाएगा। आप के चुनाव जीतते ही राजपुरा में अलगाववादी नारे लगाकर रैलियां निकाली जा रही हैं, पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। तीन दशक पहले भी ऐसी साजिशें रची जाती रही हैं बड़ी मुश्किल से पंजाब को कांग्रेस पटरी पर लेकर आई थी अब फिर वही शक्तियां अपने हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चुनावों के दौरान किए गए दावों की हवा निकालते हुए कहा कि जो दावे उन्होंने जनता को गुमराह कर किए हैं उतना पंजाब का बजट ही नहीं है। जल्द ही सारी पार्टी की असलियत जनता के सामने आ जाएगी और लोग अपने आपको ठगा सा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मिलटी, पीटीडीबी के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भुपिंद्र सैणी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सर्वजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह गदोमाजरा, नगर काउंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री, समाज सेवी सुशील अरोड़ा, पवन पिंका, मनमोहन मेहता, अनिल टनी, तरुण कटारिया, अंकित चौधरी, मनीश मुंजाल, जसविन्द्र आहलुवालिया, विजय किंगर, जोगा एमसी, बलदीप सिंह बल्लु, राजेश बावा सहित काफी संख्या में महिला विंग की वर्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें