फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब के सभी जिलों में बनेंगे क्रिटिकल केयर यूनिट, मान सरकार से केंद्र ने मांगा विस्तृत प्रस्ताव

Sun, 05 Mar 2023 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब के नए मेडिकल कालेजों के लिए भी केंद्रीय मंत्री ने जल्द जरूरी फंड मुहैया कराने का एलान किया। साथ ही पंजाब की मांग पर 388 किस्मों की जरूरी दवाओं व 42 कैंसर रोकथाम दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण संबंधी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री से मिले पंजाब के सेहत मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख एल मांडविया ने पंजाब के सभी जिलों के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने को मंजूरी दी है। इस संबंधी पंजाब सरकार को जल्द एक विस्तृत प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बताया कि पटियाला दौरे के मौके पर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के नए मेडिकल कालेजों के लिए भी केंद्रीय मंत्री ने जल्द जरूरी फंड मुहैया कराने का एलान किया। साथ ही पंजाब की मांग पर 388 किस्मों की जरूरी दवाओं व 42 कैंसर रोकथाम दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण संबंधी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान डा. बलबीर सिंह ने प्रदेश की सेहत सेवाओं में सुधार के लिए जरूरी मांगों के संबंधी केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

डा. बलबीर सिंह ने आगे बताया कि बैठक में उन्होंने सेहत सेवाओं व मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर देते हुए सभी राज्यों के सेहत मंत्रियों के साथ एक सांझी बैठक किए जाने की सलाह दी जिसे केंद्रीय मंत्री ने मंजूर कर लिया है। साथ ही क्रिटिकल केयर यूनिटों में तैनात होने वाले स्टाफ को विशेष सिखलाई देने की दी सलाह को भी केंद्रीय मंत्री ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


डा. बलबीर सिंह ने बताया कि बैठक में मांडविया ने पंजाब में सेहत क्षेत्र से जुड़े सभी मसलों पर विस्तार से चर्चा की और हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब के सेहत क्षेत्र से जुड़े रूके सभी फंड जल्द जारी किए जाएंगे। डा. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक रवैये को देखते हुए उम्मीद है कि पंजाब में सेहत क्षेत्र में और सुधार आ पाएगा, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी।

विज्ञापन

एनईईटी-पीजी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को पटियाला में एनईईटी-पीजी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के अभिभावकों से भी बातचीत की।

 मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) परीक्षा केंद्र का दौरा किया है। मंडाविया ने ट्वीट कर कहा-पंजाब के पटियाला में NEET-PG परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षार्थी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-पीजी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। मंडाविया ने पटियाला में श्री काली देवी मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में भी माथा टेका। एनबीईएमएस ने 277 शहरों में 902 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,898 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर एनईईटी-पीजी 2023 का आयोजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें