फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु भिड़े, चार कारों को नुकसान पहुंचाया

Mon, 29 Aug 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में आपस में भिड़ते लावारसि मवेशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनके कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं।  सोमवार को वाल्मीकि मोहल्ला के पास खड़ी दो दर्जन के पास सांड़ आपस में भिड़ गए। उन्होंने चार गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचाया। कार मालिक सचिन वासी वाल्मीकि मोहल्ला ने बताया कि उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी तो कुछ लोगों ने उन्हें आकर बताया कि सांड़ उसकी गाड़ी को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जब वह मौके पर पहुंचे तो दो सांड़ आपस में भिड़ रहे थे। उन्होंने भगाने की कोशिश की तो यह सांड़ उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे। मौके पर पार्षद पोमी सोनी भी पहुंचे। उन्होंने नुकसान के लिए नगर काउंसिल को जिम्मेदार ठहराया। मोहल्ला वासी सोनी ने बताया कि शहर के लोगों ने इस बार नगर काउंसिल में इस बारे में शिकायत की लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। 

डीसी करनेश शर्मा का कहना है कि गांव सुक्खे माजरा में कैटल पौंड बनकर तैयार हो चुका है। कुछ कमियों के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। कैटल पौंड के शुरू होने के बाद लावारिस पशुओं की समस्या का हल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें