फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने जताया रोष

Sun, 28 Aug 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में प्रदेश सरकार की अर्थी जलाते टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अध्यापक योग्यता परीक्षा (टेट) पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन ने मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही डीसी दफ्तर के सामने सरकार की अर्थी फूंकी गई। इससे पहले बनासर बाग में इकट्ठा हुए बेरोजगारों ने शहर में रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रघवीर सिंह भवानीगढ़ ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा विभाग की नवंबर 2015 में मास्टर कार्डर के विभिन्न विषयों के 6050 पदों का इश्तिहार दिया गया था। अध्यापक भर्ती करने का आधार विषयवार टेस्ट रखा गया था। गत 29,30 और 31 जुलाई को यह टेस्ट दिया था किंतु एक महीना बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा का नतीजा जारी नहीं किया।

इससे अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा का नतीजा जल्द घोषित करके काउंसिलिंग शुरू की जाए और बेरोजगारों को तुरंत नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। मौके पर यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष अमनिंदर सिंह, कर्मजीत कौहरियां, जिलाध्यक्ष बलविंदर भुकल, रणदीप संगतपुरा, मालविंदर सिंह, अंतरपाल सिंह,रतन कुमार, सुखप्रीत सिंह, बूटा खान, कश्मीर सिंह, गुरदीप दिड़बा, लखविंदर मालेरकोटला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें