पटियाला। नाभा के गांव अचल में कोरोना से दहशत अभी भी बनी हुई है। एक साथ 9 संक्रमण के मामले आने के बाद गांव से 100 सैंपल लिए गए थे। इनमें से दो बुजुर्ग महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि गांव हिरदापुर और गांव इछेवाल में स्थिति फिलहाल काबू में हैं। दोनों गांवों में कोई नया केस नहीं मिला है। इन गांवों में 25 संक्रमित पाए जाने के बाद इन्हें सील कर दिया गया था।
डा. सुमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव से लगातार दूसरे दिन दोबारा 100 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक आएगी।