फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: हथियारों के साथ गुज्जर गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, कई गैंगवार में रहे हैं शामिल

विज्ञापन
पटियाला में पुलिस की ओर से गिरफ्तार गैंगस्टरों से बरामद हथियारों को दिखाते एसएसपी व साथ में अन्य? - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। हरियाणा के नामी गैंगस्टर अमृत गुज्जर के नजदीकी और कई खतरनाक गैंगवारों में शामिल रहे गुज्जर गैंग के दो गैंगस्टरों को पटियाला पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार पिस्तौल, 20 कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद की गई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भादसों-पटियाला रोड पर टी प्वाइंट लचकानी बस अड्डे पर एक स्कोडा कार को शक के आधार पर रोका गया। जिसमें सवार रविंदर सिंह उर्फ बिंदा गुज्जर निवासी गांव चपराड़ जिला पटियाला और गुरविंदर सिंह उर्फ गुंदर निवासी गांव पसियाना जिला पटियाला को काबू किया गया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से चार पिस्तौल 32 बोर समेत, 20 कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना बख्शीवाला में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए रविंदर सिंह उर्फ बिंदा गुज्जर और गुरविंदर सिंह उर्फ गुंदर यह दोनों कंवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरोड़ गैंग के विरोधी ग्रुप के हैं। इन दोनों गैंग के बीच गैंगवार के कारण हुए कत्ल व इरादा कत्ल के पटियाला के विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। गुरविंदर सिंह पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज एक क्रॉस मुकदमे में भगोड़ा चल रहा है, जिसमें इन दोनों गैंगों के बीच जुलाई 2022 में फायरिंग हुई थी। इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवार के चलते ही 2020 में श्मशेर सिंह शेरा का कत्ल और साल 2022 में सरपंच तारा सिंह दत्त का कत्ल हुआ था।
गैंगस्टर रविंदर सिंह के खिलाफ हरियाणा में भी मुकदमे दर्ज
गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ बिंदा गुज्जर अब हरियाणा के गैंगों के साथ नजदीकी बढ़ा रहा था। जिससे पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि इसके संबंध हरियाणा के नामी गैंगस्टर अमृत गुज्जर के साथ हैं। रविंदर सिंह उर्फ बिंदा गुज्जर के खिलाफ पटियाला व अंबाला (हरियाणा) में इरादा कत्ल के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने असलहा एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में दो आरोपियों को दो पिस्तौल 315 बोर और छह कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शमशाद अली उर्फ शाद निवासी गांव झिंजरा जिला फतेहगढ़ साहिब और अरमान अली निवासी आदर्श कालोनी पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों को देवीगढ़ रोड पर जोड़ियां सड़क से काबू किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें