फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में ट्रांसपोर्ट मंत्री, अधूरे कागजों वाली बसें की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। नियमों के खिलाफ चलाई जा रही बसों के खिलाफ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंद्र सिंह राजा वडि़ंग का एक्शन जारी है। राजपुरा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बसों को चेक करने के बाद अधूरे कागज पाए जाने पर विभाग ने बसों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंत्री अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग विभागीय अधिकारियों के साथ राजपुरा चंडीगढ़ रोड पहुंचे जहां राजपुरा साइड से चंडीगढ़ की तरफ जा रही आर्बिट कंपनी की दो मर्सिडीज बसों को रोककर चेक किए पर कागजों में कमियों के चलते पटियाला के आरटीओ खुशदिल सिंह संधू को बसों को सौंपने के बाद सवारियों को पुलिस की निगरानी में चंडीगढ़ छोडने के बाद वापिस राजपुरा सिटी ओर राजपुरा सदर लाकर बंद कर दिया गया। इस दौरान एक ओवर लोड टिप्पर को जब्त करने की कार्रवाई करने के बाद मंत्री रवाना हो गए।
कार्यवाही को लेकर क्या कहा मंत्री वड़िंग़ ने
ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है और कर चोरी हो रहा है, यही वजह है की आज देर रात से बसों की चेकिंग की जा रही है उन्होंने बताया की ऑर्बिट बस के साथ अन्य वाहनों को जब्त किया गया है। पत्रकार द्वारा पूछे सवाल राजपुरा में करोड़ों रुपये की लागत से बने बस स्टैंड को करीब 19 वर्ष होने वाले है पर यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया के जवाब में मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि हलका विधायक से इस बारे में विचार विमर्श कर जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है आरटीओ
आरटीओ खुशदिल सिंह ने बताया की कार्रवाई में दो बसों को टैक्स न भरने के चलते इंपाउंड किया गया है। इसमें एक इंडो कनेडियन बस और एक ऑर्बिट की बस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें