फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री भुल्लर बोले- सभी बस स्टैंड पर रुकें सरकारी बस, आदेशों का पालन न करने पर चालक-कंडक्टर होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
वीरवार को पटियाला में पीआरटीसी हेडआफिस में अधिकारियों के साथ बैठक करते पंजाब के परिवहन मंत्री ल? - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
सभी बस स्टैंड पर रुके सरकारी बस : परिवहन मंत्री
विज्ञापन

आदेशों का पालन न करने पर चालक-कंडक्टर होंगे जिम्मेदार
कहा- अंदरूनी चोरियां बंद करके पीआरटीसी को मुनाफे का कारपोरेशन बनाया जाएगा
बस अड्डों की साफ-सफाई और रख-रखाव की तरफ विशेष ध्यान देने की दी हिदायत
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पीआरटीसी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को आदेश जारी किए कि हर बस स्टैंड पर सरकारी बस रुकनी चाहिए और अगर आदेशों का पालन नहीं किया जाता है तो इसके लिए चालक और कंडक्टर जिम्मेदार होंगे। साथ ही साफ शब्दों में कहा कि अंदरूनी चोरियां बंद करके पीआरटीसी को मुनाफा कमाने वाला कारपोरेशन बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बस अड्डों की साफ-सफाई और रख-रखाव की तरफ विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी। वह पीआरटीसी के हेडआफिस में प्रमुख सचिव परिवहन के शिव प्रसाद, एमडी परनीत शेरगिल और विभिन्न डिपुओं के जनरल मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सफर सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। पिछले समय के दौरान पैदा हुई खामियों को दूर किया जाएगा, जिसके लिए सभी पीआरटीसी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी व मेहनत के साथ काम करना सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बढ़िया काम करने वाले डिपो मैनेजरों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं रिश्वतखोरी और कोताही बरतकर पीआरटीसी को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंधी कोई सिफारिश भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बस अड्डों के बाहर किसी भी अवैध या निजी बस और वाल्वो बसों के टिकट नहीं काटे जाने चाहिए और न ही टाइम टेबल में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने बसों से तेल चोरी रोकने के लिए हर बस से निर्धारित माइलेज लेने की भी हिदायत की। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पास बिना किसी दिक्कत के और समयबद्ध तरीके से बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टाइम टेबल में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकारी बसों समेत बड़े ट्रांसपोर्टरों और छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए बराबर समय की बांट की जाए। बसों के परमिट देते समय बेरोजगारों और आम लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के साथ नई भर्ती भी की जाएगी। इसके साथ ही सवारियों का खास ख्याल रखने समेत गर्मियों के दौरान हर बस में पानी और बस अड्डों की साफ-सफाई और रख-रखाव का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें