फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से तीन मौतें, 906 पाजिटिव केस हुए रिपोर्ट जिले में तेजी से फैल रहा है संक्रमण, सेहत विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को जहां तीन लोगों की मौत हुई, वहीं 906 संक्रमित हुए हैं। इनमें पटियाला शहर से 452, नाभा से 55, समाना से 27, राजपुरा से 56, ब्लॉक भादसों से 34, ब्लॉक कौली से 41, ब्लॉक हरपालपुर से 30, ब्लॉक कालोमाजरा से 34, दूधनसाधां से 48, ब्लॉक शुतराणा से 29 व बाकी मामले अन्य जगहों से सामने आए हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अधिकारी डॉ. सुमित सिंह का कहना है कि जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4620 हो गई है। मौतों की कुल संख्या भी 1377 पहुंच गई है। सेहत विभाग ने लोगाें को अलर्ट किया है। जिले में बुधवार को 2276 के करीब सैंपल लिए गए। अब तक 11,23,426 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 55795 संक्रमित, 10,65,958 निगेटिव और करीब 1673 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें